क्या आपका पार्टनर के साथ समय बिताना, आप दोनों के बीच, रिश्ते का गर्माहट को बनाएं रख सकता है। जब प्यार की शुरूआत होती है तो लोग इतना खो जाते है कि वे सब कुछ भूलकर सिर्फ एक दूसरे के साथ ही समय बिताना पसंद करते है। कुछ ही महीनों के बाद उनका प्यार छू मंतर हो जाता है और वे सामान्य जीवन में वापस आ जाते हैं।लेकिन अगर आप सोचें, तो रिश्ते में संतुलन नहीं हो पाता है, जब हम पार्टनर को टाइम देते है तो बहुत ज्यादा दे देते है और जब नहीं देते है तो साथ खाना खाने तक का टाइम नहीं होता है। पार्टनर के साथ सारा टाइम चिपके रहना सही नहीं है और सारा टाइम दूर रहना भी सही नहीं है।आप दोनों को ऐसे मैनेज करना चाहिये कि दिन के कुछ समय आप साथ में ही रहें। इसके लिए, सबसे पहले आपको प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच बैलेंस करना होगा, उसके बाद अपने पार्टनर को समझना होगा और उसे टाइम देना होगा।
No comments:
Post a Comment